फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Girl attacked while sleeping at home, 12 stitches in head

Gorakhpur News: घर में सोते समय युवती पर हमला, सिर में लगे 12 टांके

Fri, 15 Nov 2024 03:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Girl attacked while sleeping at home, 12 stitches in head
ब्रम्हपुर। झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो के टोला कटहरिया में बुधवार रात घर में सो रही कविता (24) के सिर पर धारदार हथियार से अज्ञात व्यक्ति हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देकर परिजन कविता को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसके सिर में 12 टांके लगाए गए। इसके बाद एम्स भेज दिया गया। जहां जांच और इलाज के बाद बृहस्पतिवार देर शाम उसे घर भेज दिया गया। परिजनों ने झंगहा थाने में तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी झंगहा इलाके में ऐसी घटनाएं हुईं हैं। पुलिस आरोपी का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


नई बाजार चौकी से दो सौ मीटर दूरी पर छोटे लाल भारती का मकान है। बुधवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। परिजनों ने बताया कि रात करीब दो बजे एक व्यक्ति आया और जुगाड़ से उसने फाटक खोल लिया। अचानक बगल के कमरे में सो रही छोटेलाल की पुत्री कविता की चिल्लाने की आवाज आई। कमरे जाकर देखा तो बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। एक व्यक्ति भागता हुआ दिखा, जिसका पीछा किया गया। अंधेरे होने से वह भाग निकला। घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए लग गई हैं। इधर, घटना स्थल का सीओ चौरीचौरा ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed