फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gemini Gardenia Society's service lane reoccupied

Gorakhpur News: जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी की सर्विस लेन पर दोबारा कब्जा

Mon, 29 Sep 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gemini Gardenia Society's service lane reoccupied
जीडीए ने कब्जा हटाकर 36 लाख रुपये से कराई थी इंटरलॉकिंग
विज्ञापन

गोरखपुर। जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी के पास बनी सर्विस लेन पर कब्जे का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लगभग 36 लाख रुपये की लागत से अतिक्रमण हटवाकर इंटरलॉकिंग कराई थी ताकि सोसाइटी सीधे देवरिया-गोरखपुर फोरलेन से जुड़ सके। मगर सोसाइटी की ओर से फोरलेन पर विधिवत रास्ता न खोले जाने और सर्विस लेन का समुचित उपयोग न होने से यह प्रयास बेकार साबित हो गया। अब इंटरलॉकिंग सर्विस लेन पर लगभग 15 अस्थायी कब्जे फिर से उभर आए हैं।
करीब डेढ़ दशक से सोसाइटी इस समस्या से जूझ रही है। पूर्व अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह और उपाध्यक्ष डॉ. अनिता अग्रवाल ने कई बार जीडीए अधिकारियों से मुलाकात कर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन और प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के निर्देशन में अतिक्रमण का सर्वे किया गया और चरणबद्ध ढंग से अभियान चलाकर जमीन खाली कराई गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद श्याम एसोसिएट्स फर्म ने अप्रैल में तय समय पर इंटरलॉकिंग का कार्य भी पूरा कर दिया। फिलहाल सर्विस लेन पर दोबारा हुए कब्जे से करोड़ों की संपत्ति पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed