फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Geeta Press publishes Shri Krishnaleela Darshan after 87 years

गीडा : कालेसर आवासीय योजना के लिए कल से शुरू होगा पंजीकरण

Tue, 11 Feb 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Geeta Press publishes Shri Krishnaleela Darshan after 87 years
पिछले साल मुख्यमंत्री ने लांच किया था, जीरो प्वाइंट पर है यह योजना
विज्ञापन


गोरखपुर। बहुप्रतिक्षित कालेसर आवासीय व व्यावसायिक योजना के प्लाटों के आवंटन के लिए पंजीकरण बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए गीडा प्रशासन की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनका आवंटन होली बाद होगा। वहीं व्यावसायिक योजना के तहत प्लाट आवंटन के लिए पंजीकरण सोमवार से ही शुरू हो गया।
गीडा ने लखनऊ-मुजफ्फरपुर हाईवे और वाराणसी-सोनौली हाईवे के जंक्शन प्वाइंट कालेसर मोड़ पर पिछले साल 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आवासीय और व्यावसायिक योजना बनाई थी। मुख्यमंत्री ने भव्य कार्यक्रम में इसके ब्रोसर को लांच किया था। इसके बाद कभी चुनाव तो कभी किसी अन्य कारण से इस योजना के तहत मिलने वाले प्लाटों का आवंटन शुरू नहीं हो पा रहा था। पिछले सप्ताह कमिश्नर की बैठक में इस पर चर्चा हुई तो कमिश्नर ने लेटलतीफी खत्म करने और तत्काल प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से ही इनका पंजीकरण जल्द शुरू होने की चर्चा चल रही थी। गीडा प्रशासन ने सोमवार को इससे संबंधित आदेश निर्गत कर दिया।
विज्ञापन

--
सात श्रेणियों में हैं प्लॉट
कालेसर आवासीय योजना में कुल 242 प्लाट हैं, जिन्हें सात श्रेणियों में बांटा गया है। ए श्रेणी में 350 प्लॉट, बी में 250, सी 200, डी में 180 और ई में 150 प्लाट हैं। इसके अलावा श्रेणी एफ में 120 और जी में भी 90 प्लॉट हैं। इसके अलावा व्यावसायिक योजना के तहत कुल 60 प्लॉट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट--
गीडा के आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए सूचना जारी कर दी गई है। आवेदन के लिए करीब एक माह का मौका दिया जाएगा। इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत आवंटन किया जाएगा।
अनुज मलिक, सीईओ गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed