फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gave gold necklace in engagement.. Girl went away with her lover before marriage

Gorakhpur News: सगाई में दिया सोने का हार.. शादी से पहले प्रेमी संग चली गई युवती

Wed, 20 Nov 2024 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gave gold necklace in engagement.. Girl went away with her lover before marriage
सहजनवां। बेटे की सगाई में युवती को नकद और सोने का हार देना महंगा पड़ गया। शादी के पहले ही युवती सारा सामान लेकर प्रेमी के साथ चली गई। अब पीड़ित के बेटे को प्रेमी कॉल कर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित पिता ने सहजनवां थाने में युवती व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


भगौरा निवासी राजेश ने अपने बेटे शुभम की शादी खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय की थी। खजनी स्थित एक मैरिज हॉल में 17 जनवरी को युवती के साथ बेटे की सगाई हुई। इस दौरान चार दिसंबर शादी की तारीख तय हुई। पिता ने बेटे की होने वाली पत्नी को सगाई में 16 हजार नकद, सोने की नथिया व हार और मोबाइल फोन दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद शादी की तैयारी के साथ ही युवती के परिजनों से मोबाइल पर बात होती रही। अचानक 17 नवंबर से युवती का मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा। राजेश ने जानकारी के लिए खजनी में संपर्क किया, तब पता चला कि युवती नकदी, गहने और मोबाइल लेकर प्रेमी संग चली गई है। इसके बाद थाने में तहरीर देने की तैयारी ही चल रही थी कि पीड़ित के बेटे के मोबाइल पर प्रेमी का कॉल आया। आरोप है कि उसने धमकी दी-शिकायत करोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed