फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: ऐसे होती थी लड़कियों की डिमांड, हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार; गोरखपुर में 14 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Sun, 17 Aug 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 17 Aug 2025 01:47 AM IST
सार

मामले में अनिरुद्ध ओझा उर्फ सोखा को गैंग लीडर, प्रियांशु जायसवाल, अनुराग सिंह, राजन उर्फ वसीम अहमद, विमल विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नंदिनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता और गौरव कुमार को सक्रिय सदस्य बनाया। मामले में 25 लोगों के नाम सामने आए थे जिनके खिलाफ जांच चल रही है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Gangster Act imposed on 14 accused of prostitution under the guise of hookah bar
गोरखपुर में देह व्यापार प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार चलाने वाले 14 आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को रामगढ़ताल थाने में गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दो गैंगस्टर सहजनवां के शिवपुरी निवासी अजय सिंह और गीडा सेक्टर-22 निवासी विमल विश्वकर्मा को क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

In Gorakhpur, Gangster Act imposed on 14 accused of prostitution under the guise of hookah bar
आरोपी अनिरुद्ध - फोटो : अमर उजाला
आरोपी इंस्टाग्राम से नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर धंधा कराते थे। पुलिस की दो टीमें गैंग भाग रहे गुर्गों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही भाग रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
In Gorakhpur, Gangster Act imposed on 14 accused of prostitution under the guise of hookah bar
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल इलाके की नाबालिग लड़की के साथ शाहपुर क्षेत्र के फ्लाई इन वन होटल के हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। दो जनवरी 2025 को रामगढ़ताल थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद नौ जनवरी को हुक्का बार में छापा पड़ा और बड़े पैमाने पर देह व्यापार की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
In Gorakhpur, Gangster Act imposed on 14 accused of prostitution under the guise of hookah bar
आरोपी श्रेय शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने जांच शुरू की। तब कई बड़े नाम सामने आए और देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद बेतियाहाता और देवरिया की नाबालिग लड़कियां भी सामने आईं। उन्होंने भी शाहपुर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। इनके साथ भी हुक्का बार में दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
In Gorakhpur, Gangster Act imposed on 14 accused of prostitution under the guise of hookah bar
पुलिस के हाथ नहीं लगी रेशमा - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर और रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने जांच कर सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed