फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vigilance team faces opposition and commotion while attempting to detect electricity theft in Turkmanpur.

Gorakhpur News: तुर्कमानपुर में बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम का विरोध, हंगामा

Wed, 23 Sep 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team faces opposition and commotion while attempting to detect electricity theft in Turkmanpur.
गोरखपुर। तुर्कमानपुर में पहाड़पुर के कसाई टोला में मंगलवार को बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम का उपभोक्ता और मोहल्ले के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। टीम ने जांच के दौरान घर की छत पर मीटर से पहले इनकमिंग केबल में कट लगाकर दो कोर की काली केबल जोड़कर बिजली चोरी पकड़ी थी।
विज्ञापन

जांच में 5.966 किलोवाट बिजली चोरी का मामला सामने आया। कार्रवाई के दौरान उपभोक्ता मोहम्मद सलमान खान ने नॉर्मल उपकेंद्र के जेई सुधीर यादव पर धनउगाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद मोहल्ले के लोग भी जुट गए और बिजली विभाग के विरोध में नारेबाजी करने लगे। हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिजली चोरी के मामले में उपभोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल प्रथम के प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय के नेतृत्व में अवर अभियंता राजेश कुमार मिश्रा, अवर अभियंता सुधीर यादव, उपनिरीक्षक रामदुलार यादव, उपनिरीक्षक प्रभात तिवारी, मुख्य आरक्षी शिवप्रकाश शुक्ला और आरक्षी विपिन कन्नौजिया ने तुर्कमानपुर, पहाड़पुर में जांच की। टीम ने मोहम्मद सलमान खान के आवासीय परिसर की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पाया गया कि परिसर में लगे मीटर से पहले छत पर इनकमिंग केबल में कट लगाकर दो कोर की काली केबल जोड़ दी गई थी। इसके जरिये मीटर को बाईपास कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच में स्वीकृत भार दो किलोवाट के मुकाबले 5.966 किलोवाट बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed