फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मां तुझे प्रणाम': जोश, जज्बा और जुनून...हर रंग में देशभक्ति- तस्वीरों से देखिए विश्वास की अनोखी विरासत

Thu, 14 Aug 2025 03:22 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 03:22 PM IST
सार

डीएम दीपक मीणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज कराया। इस दौरान अनूप सराफ, अजय शाही, राजीव गुप्ता, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. शांतनु प्रकाश अग्रवाल, कनक हरि अग्रवाल, प्रांजल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, various patriotic programs were organized by Amar Ujala under the title Maa Tujhe Pranam
डीएम दीपक मीणा ने बच्चों को पुरस्कृत करने के बाद इनके साथ फोटो खिंचवा उनका हौसला भी बढ़ाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला की पहल 'मां तुझे प्रणाम' का बुधवार को रंगारंग आगाज हुआ। गोकुल अतिथि भवन सिविल लाइंस में सुबह 11 बजे से स्कूली बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसके बाद शहर की प्रगतिशील महिलाओं के क्लब और अपने दम पर उद्यमी बनी महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति से माहौल में देशभक्ति का रंग भर दिया।
In Gorakhpur, various patriotic programs were organized by Amar Ujala under the title Maa Tujhe Pranam
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूली प्रतियोगिता में बेला पब्लिक स्कूल को प्रथम, जेपी एजुकेशन अकादमी को द्वितीय और आरपीएम एकेडमी कुसम्हीं को तृतीय स्थान मिला। डीएम दीपक मीणा ने विजेताओं को मेडल देकर प्रोत्साहित किया। शाम चार बजे जिले के 21 बहादुर पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए एसएसपी राजकरण नय्यर और एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने सम्मानित किया।
In Gorakhpur, various patriotic programs were organized by Amar Ujala under the title Maa Tujhe Pranam
बच्चों ने प्रस्तुति दी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके पूर्व डीएम दीपक मीणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज कराया। इस दौरान अनूप सराफ, अजय शाही, राजीव गुप्ता, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. शांतनु प्रकाश अग्रवाल, कनक हरि अग्रवाल, प्रांजल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
In Gorakhpur, various patriotic programs were organized by Amar Ujala under the title Maa Tujhe Pranam
पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन स्कूलों के बच्चों ने किया प्रतिभाग
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, आरपीएम अकादमी ग्रीन सिटी, आरपीएम अकादमी कुसमी, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, जेपी एजुकेशन अकादमी, बेला पब्लिक स्कूल, इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसएस अकादमी और नवल्स नेशनल अकादमी।
विज्ञापन
In Gorakhpur, various patriotic programs were organized by Amar Ujala under the title Maa Tujhe Pranam
कुलपति ने प्रतिभाओं का सम्मान किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाओं के प्रदर्शन ने चौंकाया, कुलपति ने बढ़ाया उत्साह
इस कार्यक्रम में प्रभा फाउंडेशन, रोटरी क्लब, जायसवाल वूमेंस क्लब और भार्गवा सेवा समिति की तरफ से महिलाओं ने सामूहिक नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। रोटरी क्लब की श्रेयांशी ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed