{"_id":"6765cedc6bc648314d08decb","slug":"gorakhpur-news-gangster-accused-of-assaulting-sitapur-youth-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-784508-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीतापुर के युवक से टप्पेबाजी करने वाले आरोपी पर लगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीतापुर के युवक से टप्पेबाजी करने वाले आरोपी पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन
गोरखपुर। कागज की गड्डी देकर 2.36 लाख रुपये की जालसाजी करने के आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। अब उनकी संपत्ति का ब्योरा पुलिस जुटा रही है। जल्द ही उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। सरगना वीरू पर पहले से 14 केस दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जिले के तम्बौर थाना क्षेत्र के नन्हुई गांव में रहने वाले अमरजीत निजी कंपनी में काम करते हैं। 14 दिसंर को दुकानदारों से दो लाख रुपये बकाया वसूलकर जा रहे थे। रास्ते में टप्पेबाजों ने झांसा देकर बैग से रुपये निकाल लिए। घटना में शामिल रहे तिवारीपुर के डोमखाना,पंपापुर में रहने वाले वीरु डोम, हुमायूंपुर रामबेलास और दीपक कुमार को पुलिस ने जेल भिजवा दिया था। अब पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।