{"_id":"67798ef706453df149074fbe","slug":"gorakhpur-news-football-north-eastern-railway-headquarters-became-champion-in-the-title-clash-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-799579-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : खिताबी भिडंत में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय बना चैंपियन, जानिए किसे मिला टूर्नामेंट का 'मैन ऑफ द मैच'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : खिताबी भिडंत में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय बना चैंपियन, जानिए किसे मिला टूर्नामेंट का 'मैन ऑफ द मैच'
Sun, 05 Jan 2025 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:02 AM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने 3-0 से एक तरफा जीत दर्ज करने हुए विजेता ट्राॅफी तथा नकद पुरस्कार रुपये 20 हजार पर कब्जा जमाया। उप विजेता अजय स्पोर्टिंग को नकद पुरस्कार रुपये 10 हजार दिया गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार रेलवे के एडमिन तिर्की को मिला।
विज्ञापन
वितेजा टीम को पुरस्कृत करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मधुरम फुटबॉल फेस्टिवल के तहत शनिवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सीनियर ब्वायज में पूर्वोत्तर मुख्यालय व अजय स्पोर्टिंग के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने 3-0 से एक तरफा जीत दर्ज करने हुए विजेता ट्राॅफी तथा नकद पुरस्कार रुपये 20 हजार पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
उप विजेता अजय स्पोर्टिंग को नकद पुरस्कार रुपये 10 हजार दिया गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार रेलवे के एडमिन तिर्की को मिला। बालिका वर्ग में सेंट जूड्स स्कूल के खिलाड़ियों नड्रीजनल स्टेडियम को 1-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इन्हें टीम ट्राॅफी के अतिरिक्त व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में फुटबॉल किट प्रदान किया गया।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच सेंट जूड्स की रुबी गुप्ता रहीं। अंडर-15 बालकों के फाइनल मैच में एमपी ग्रीन ने फाइटर एफसी को 2-0 से हराया। विजेता टीम को ट्राॅफी तथा व्यक्तिगत पुरस्कार दिया गया। संचालन एनपी गौर ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अश्वनी कुमार यादव, संजय साहनी, रतन सिंह, महताब अहमद, घनश्याम सिंह, संजय चौहान, सगीर अहमद व विकास आदि ने निभाई।
विज्ञापन