{"_id":"68e5758569be802c1a01649b","slug":"gorakhpur-news-fight-at-birthday-party-in-forest-club-two-youths-entered-air-force-premises-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1094713-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फाॅरेस्ट क्लब में चल रही थी बर्थडे पार्टी... होने लगी मारपीट, एयरफोर्स परिसर में घुस गए 2 युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फाॅरेस्ट क्लब में चल रही थी बर्थडे पार्टी... होने लगी मारपीट, एयरफोर्स परिसर में घुस गए 2 युवक
Wed, 08 Oct 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:48 AM IST
सार
देवरिया से आए दोनों युवकों के एयरफोर्स क्षेत्र में प्रवेश करने की खबर के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खुफिया विभाग ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है कि दोनों युवक गोरखपुर क्यों आए थे और क्या उनके किसी संगठन से संबंध हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
फॉरेस्ट क्लब में सोमवार देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान हुई मारपीट के बाद दो युवक भागकर एयरफोर्स परिसर में घुस गए। आधी रात को चहारदीवारी कूदकर अंदर घुसे युवकों को एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ में जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्हें खोराबार थाने की पुलिस को सौंप दिया गया।
उनकी पहचान देवरिया के कोतवाली थाना के सिविल लाइंस रोड स्थित भटवलिया निवासी देव सिंह व भलुअनी थाना क्षेत्र के कुईया गांव निवासी सुमित सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन, 440 रुपये नकद और एक कार की चाबी बरामद की गई है। तहरीर के आधार पर खोराबार पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच में पता चला कि एक युवक की बर्थडे पार्टी फॉरेस्ट क्लब में आयोजित थी, जिसमें उसके दोस्त शामिल थे। इसी दौरान खाना खाते समय एक युवक की कोहनी दूसरे से छू गई। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। क्लब प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और आठ युवकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। इसी दौरान पार्टी में शामिल दो युवक मौके से भागकर एयरफोर्स परिसर की चहारदीवारी कूदकर अंदर चले गए। एयरफोर्स क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील और प्रतिबंधित जोन है।
जब देर रात सुरक्षाकर्मियों ने युवकों को चहारदीवारी फांदकर अंदर आते देखा तो उन्होंने पकड़ लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे मारपीट से बचने के लिए भागे थे और गलती से परिसर में घुस गए।

सुरक्षा एजेंसी ने माना गंभीर उल्लंघन
विंग कमांडर अंकित अस्थाना ने खोराबार थाने में तहरीर देकर बताया कि दोनों युवकों ने संवेदनशील तकनीकी क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश किया। किसी भी प्रकार का अनाधिकृत प्रवेश राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसकी जांच आवश्यक है।
गांव में चर्चा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
देवरिया से आए दोनों युवकों के एयरफोर्स क्षेत्र में प्रवेश करने की खबर के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खुफिया विभाग ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है कि दोनों युवक गोरखपुर क्यों आए थे और क्या उनके किसी संगठन से संबंध हैं।
दोनों युवक बिना अनुमति एयरफोर्स परिसर में घुस गए थे। उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वे गलती से अंदर घुसे थे या कोई और बात थी। दोनों युवक वर्जित क्षेत्र में कैसे आए, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी