फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Eyewitness made the first call from Mumbai, informed the police about the murder 20 minutes later

Gorakhpur News: चश्मदीद ने मुंबई की पहली कॉल, 20 मिनट बाद पुलिस को दी थी हत्या की सूचना

Fri, 11 Apr 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Eyewitness made the first call from Mumbai, informed the police about the murder 20 minutes later
29 अप्रैल को चौरीचौरा में गड़ासे से मारकर की गई थी मां-बेटी की हत्या
विज्ञापन

एक नामजद आरोपी गिरफ्तार, उसके खिलाफ भी साक्ष्य नहीं जुटा पाई पुलिस

बृहस्पतिवार को गांव पहुंची पुलिस की टीमें, घर के इर्द-गिर्द शुरू की छानबीन
गोरखपुर। शिवपुर चकदहा में मां पूनम (45) और बेटी अनुष्का (13) की हत्या के बाद बड़ी बेटी व चश्मदीद गवाह खुशबू ने पहली कॉल मुंबई में रहने वाले एक युवक को की थी। घटना के 20 मिनट बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी। तब पुलिस एंबुलेंस के साथ 29 अप्रैल की देर रात घटना स्थल पर पहुंची थी। पुलिस की जांच में यह बातें सामने आई हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खुशबू ने घटना के बाद बयान दिया था कि हमलावर उसे भी मारने के लिए कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किए थे। तब खुशबू ने चिल्लाकर बोला था कि पुलिस को कॉल कर दिया है, बस थोड़ी ही देर में पहुंचने वाली है। यह सुनकर हमलावर भाग गए थे। लेकिन, सीडीआर निकलवाने पर पता चला कि खुशबू ने पुलिस को काफी देर बाद कॉल किया था। इन्हीं सवालों का जवाब पाने के लिए मंगलवार की रात खुशबू को थाने पर बुलाकर पूछताछ हुई थी। इसके बाद खुशबू नाराज हो गई। बुधवार को भाई व गांव के लोगों के साथ प्रदर्शन कर पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


घटना से पहले बहन से बात की थी पूनम
इधर, पूनम के मोबाइल की जांच कर ढाई हजार पन्नों की फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी पुलिस क्राॅस वेरिफिकेशन कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीडीआर से जानकारी मिली है कि पूनम 29 मार्च की रात करीब 10 बजे अपनी बहन से बात की थी। इसके बाद उसकी किसी से भी बात नहीं हुई। पूनम का मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगने के बाद उसपर एक नंबर से कई बार मिस कॉल आया हुआ था। पुलिस ने उस नंबर को इस्तेमाल करने वाले युवक से कॉल कर पूछताछ की है। साथ ही पूनम की बहन का भी पुलिस ने बयान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफार्म खंगाल रहे विशेषज्ञ
इस केस का पर्दाफाश करने के लिए चौरीचौरा थाना, सर्विलांस, एसओजी, साइबर सेल और साइबर अपराध थाने की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। साइबर सेल व साइबर अपराध थाने के विशेषज्ञ पूनम के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रहे हैं। पुलिस का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए भी अहम सुराग मिल सकते हैं।
पूर्व राज्यसभा सांसद ने की मुलाकात
पूर्व राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने बृहस्पतिवार को शिवपुर चकदहा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार की खुशबू और उसके भाई विशाल से मुलाकात की। उन्होंने बात कर सांत्वना दी कि पुलिस जल्द जांच कर सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भिजवाएगी। प्रशासनिक अधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए कहा। पूर्व सांसद से खुशबू और विशाल ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।


निर्मम तरीके से की गई थी मां बेटी की हत्या
चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा गांव में 29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे मां-बेटी पूनम (45) और अनुष्का (13) की गड़ासे से मारकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। तब पूनम का एंड्रॉयड मोबाइल फोन वहां नहीं मिला था। जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए थे। घटना के समय आरोपियों ने पूनम की बड़ी बेटी खुशबू काे दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने आकर दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला था। खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
------------------
कोट-
घटना की जांच-पड़ताल चल रही है। पुलिस की टीमें अपने स्तर से जानकारी जुटा रही हैं। बहुत जल्द साक्ष्य एकत्रित कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed