फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Executive Election: BJP is sure to get five seats and SP one seat

कार्यकारिणी चुनाव : पांच भाजपा तो एक सपा को सीट मिलनी तय

Sun, 20 Jul 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Executive Election: BJP is sure to get five seats and SP one seat
निगम की बोर्ड बैठक में आज होगा कार्यकारिणी का चुनाव
विज्ञापन

छह रिक्त पदों के लिए नगर निगम सभागार में होगी वोटिंग
मतदान की नौबत कम, वरिष्ठ और नए चेहरों पर दांव
गोरखपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक रविवार को दिन में 11 बजे से निगम सभागार में होगी। बैठक में कार्यकारिणी का खाली हुई छह सीटों पर चुनाव होगा। शनिवार को भाजपा और सपा ने बैठक की। इसमें दोनों दलों ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम नहीं खोले। हालांकि संभावना है कि पांच भाजपा और एक सीट सपा को मिल सकती है।
भाजपा सुबह मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव के कक्ष में पांच पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा करेगी, जबकि सपा एक वरिष्ठ पार्षद को मैदान में उतारेगी। संभावना जताई जा रही है कि दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को तय कर लिए हैं। ऐसे में चुनाव की नौबत नहीं आएगी। यदि भाजपा छहों पदों पर प्रत्याशी उतारेगी तो सपा दो प्रत्याशी मैदान में उतार सकती है, लेकिन इसकी संभावना कम है।
विज्ञापन



नए और वरिष्ठ चेहरों पर जोर
नगर निगम में 12 सदस्यों की कार्यकारिणी है। प्रत्येक वर्ष छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होता है। उनकी जगह नए सदस्यों का चुनाव होता है। छह सदस्यों का कार्यकाल एक अगस्त को समाप्त हो रहा है। इन छह सदस्यों का चुनाव रविवार को होगा। चुनाव के बाद उप सभापति का चयन होगा। निवर्तमान सदस्यों-भाजपा के धर्मदेव चौहान (उप सभापति), अजय राय, अजय ओझा, रविंद्र सिंह सैंथवार, मनोज निषाद और सपा के जुवेर अहमद के स्थान पर नए सदस्य चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
शनिवार को भाजपा ने बेनीगंज पार्टी कार्यालय में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में मेयर भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, कई पार्षदों ने महिला और नए चेहरों को मौका देने का सुझाव दिया, जबकि कुछ ने वरिष्ठ पार्षदों को कार्यकारिणी में जगह देने पर जोर दिया। जबकि तीन पार्षद इस बैठक में अनुपस्थित रहे। प्रत्याशियों के नाम रविवार सुबह 11 बजे घोषित होंगे।



चार में एक नाम पर मुहर लगाए सपा
सपा पार्षद दल के नेता अशोक यादव की अध्यक्षता में कोतवाली कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें एक महिला पार्षद को छोड़कर सभी 15 पार्षद शामिल हुए। वरिष्ठ पार्षद को कार्यकारिणी में भेजने पर सहमति बनी। सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने बताया कि अशोक यादव, जियाउल इस्लाम, शाहब अंसारी और चंद्रभान प्रजापति के नाम प्रस्तावित हैं। रविवार को इनमें से एक नाम पर मुहर लगेगी। कार्यकारिणी में सपा का एक ही सदस्य जगह पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed