फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Even after the sunshine, the mercury dropped... relief from drizzle

Gorakhpur News: धूप खिलने के बाद भी लुढ़का पारा...रिमझिम बारिश से राहत

Tue, 07 Oct 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Even after the sunshine, the mercury dropped... relief from drizzle
नौ अक्तूबर से मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें
विज्ञापन


गोरखपुर। मौसम की उठापटक के बीच सोमवार को तेज धूप खिलने के बाद कुछ देर तो लोग परेशान रहे, लेकिन बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के बीच पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे आ गया। इससे जहां धूप बेअसर रही, वहीं लोगों को गर्मी और उमस से फौरी राहत मिली। नौ अक्तूबर से गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमने के साथ ही मौसम शुष्क होने का अनुमान है।
सोमवार को मौसम ने रुख बदला, लेकिन लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सुबह से ही तेज धूप खिलने के बाद भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री गिरावट के साथ 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने 6.4 एमएम बारिश दर्ज की है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम में सक्रिय हुआ है जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं ओलावृष्टि की आशंका है। सात अक्तूबर से बारिश में कमी आएगी और आठ अक्तूबर से पश्चिमी जबकि नौ से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा। इस बीच गोरखपुर समेत पूर्वी क्षेत्र में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed