फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Electricity is disturbing peace during the day and sleep at night, consumers are troubled

Gorakhpur News: दिन में चैन और रात में नींद उड़ा रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

Thu, 24 Jul 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Electricity is disturbing peace during the day and sleep at night, consumers are troubled
शाहपुर, मोहद्दीपुर, बिछिया, पादरी इत्यादि क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
विज्ञापन

ओवर लोड के कारण जगह-जगह फॉल्ट से बढ़ रही परेशानी

गोरखपुर। गर्मी में ओवर लोड की वजह से बिजली कटौती व फॉल्ट से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिन में तो परेशानी हो ही रही थी रात में भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। शाहपुर, मोहद्दीपुर, बिछिया, पादरी बाजार इत्यादि क्षेत्रों में रात में बिजली की अनियमित कटौती से उपभोक्ता चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं।

पादरी बाजार क्षेत्र के मानस विहार कॉलोनी, हनुमत नगर, मोहम्मद नगर, हैदरगंज, मोहनापुर, बैंक कॉलोनी आदि मोहल्लों के उपभोक्ता इस कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। मोहल्ले वासी नीरज का कहना है कि हर रात फॉल्ट की समस्या से नींद खराब हो रही है। 24 घंटे में 10 से 15 बार कटौती की जा रही है। इस वजह से बिजली के उपकरण भी खराब हो रहे हैं। वहीं संदीप का कहना है कि बिजली निगम के जिम्मेदार फाेन नहीं उठाते हैं। बिजली कटौती की समस्या हर रात हो ही है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे मेन लाइन में ही जंपर कटने की वजह से पूरे इलाके में काफी देर तक अंधेरा बना रहा। इसे ठीक किया गया लेकिन रात भर बिजली की आवाजाही लगी रही। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि समस्या इस क्षेत्र में है दूर करने की कोशिश की जा रही है। शाहपुर क्षेत्र में भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। साथ ही मोहद्दीपुर, बिछिया में भी मंगलवार रात परेशानी बनी रही। मोहद्दीपुर में बुधवार दोपहर दो बजे फॉल्ट से लगभग एक घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार जायसवाल ने बताया कि फॉल्ट को ठीक कर बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed