फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Electricity: First overloaded due to heat, now problems are increasing due to humidity

बिजली : पहले गर्मी से ओवरलोड, अब नमी से बढ़ रहीं मुश्किलें

Thu, 07 Aug 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Electricity: First overloaded due to heat, now problems are increasing due to humidity
बारिश ने उपभोक्ताओं के बिजली उपभोग के लोड को किया कम
विज्ञापन


गोरखपुर। बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाती है। पहले गर्मी से ओवरलोड हो जाने से उपभोक्ता फॉल्ट से परेशान थे, अब बारिश से उपकेंद्रों में एमसीवी व केबल के जोड़ में नमी आ जाने से मुश्किलें बढ़ रही हैं। इसकी वजह से हो रहे फॉल्ट से लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।

विगत दिनों ज्यादा बारिश से टाउनहाल उपकेंंद्र में लगी एमसीवी व केबल के जोड़ में कई बार नमी होने से बिजली बाधित हो गई। इसके बाद कर्मचारियों की ओर से इसके पास 100 वाट का बल्ब लगाया गया। इससे केबल के जोड़ की नमी समाप्त हुई और आपूर्ति बहाल हुई। वहीं मंगलवार को राप्तीनगर उपकेंद्र में पैनल में नमी आ जाने से लगभग 4 घंटे बिजली बाधित रही। कर्मचारियों की ओर से इसे हीटर जलाकर सुखाया गया। इससे नमी से छुटकारा मिला और आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

टाउनहॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से एमसीवी व केबल के जोड़ में नमी आ जाने से परेशानी होती है। हीटर या 100 वॉट का बल्ब लगाकर इसका समाधान किया जाता है। ज्यादा बारिश में यह समस्या आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed