{"_id":"67e6fbb504a44864ef023ebd","slug":"gorakhpur-news-ddu-rates-will-start-from-today-center-set-up-in-diksha-bhawan-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-884622-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : आज से शुरू होगा रेट, दीक्षा भवन में बना केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : आज से शुरू होगा रेट, दीक्षा भवन में बना केंद्र
Sat, 29 Mar 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
डीडीयू में शुरू हो रही 41 विषयों की पीएचडी पात्रता परीक्षा में 1196 सीटों के लिए लगभग 4500 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय वर्ष 2024-25 रेट की परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में शनिवार को 19 विषयों में 816 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें सुबह की पाली की परीक्षा में 14 विषयों के 414 और शाम की पाली में पांच विषयों के 402 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दोनों सत्रों की परीक्षा दीक्षा भवन में संपन्न होगी।
वहीं, रविवार को 22 विषयों में आयोजित परीक्षा में 3196 परीक्षार्थी शामिल होगें। इसमें सुबह की पाली में 12 विषयों के 2098 और शाम के पाली में 10 विषयों में कुल 1098 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होगें। रविवार की परीक्षाएं कला संकाय और मजीठिया भवन सहित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होंगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा करने के बाद शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपना वाहन मुख्य द्वार पर ही खड़ा करें। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, बैग, स्मार्ट वॉच , घड़ी कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के डिजिटल उपकरण ले जाना प्रतिबंधित हैं।