फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: More than 500 students will participate in the annual athletics meet.

डीडीयू : वार्षिक एथलेटिक्स मीट में 500 से अधिक विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

Fri, 24 Oct 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: More than 500 students will participate in the annual athletics meet.
छह नवंबर है महाविद्यालयों के नामांकन की अंतिम तिथि
विज्ञापन


50 से अधिक महाविद्यालयों के शामिल होने की संभावना

यूनिवर्सिटी कैंपस के छात्रों का ट्रायल पांच नवंबर को होगा
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 10 से 12 नवंबर तक वार्षिक एथलेटिक्स मीट में 500 से अधिक खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसमें प्रतिभाग के लिए कॉलेजों को छह नवंबर तक नामांकन कराना है। इस बार कई कॉलेजों ने प्रतियोगिता में रुचि दिखाई है तो कई कॉलेजों ने खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाए जाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीडीयू में क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि डीडीयू में सत्र 2024-25 में आयोजित एथलेटिक्स मीट में कुल 40 टीमों के 418 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। पिछले वर्ष चार से छह फरवरी के बीच एथलेटिक्स मीट आयोजित हुई थी। तब तक अंतर विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी थीं।
विज्ञापन

इस वजह से विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेजों तक के छात्रों ने रुचि नहीं दिखाई थी। इस बार नवंबर में एथलेटिक्स मीट है और उसके बाद अंतर विश्वविद्यालय स्तर की ज्यादातर प्रतियोगिताएं नवंबर के अंत से जनवरी के बीच होंगी। प्रतिभाग के इच्छुक कॉलेज छह नवंबर तक अपना नामांकन करा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस के छात्र-छात्राओं का चयन ट्रायल पांच नवंबर को होगा। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
पुरुष और महिला वर्ग में 22-22 इवेंट
पुरुष और महिला वर्ग में कुल 22-22 इवेंट होंगे। प्रतियोगिता में 56 स्वर्ण समेत कुल 168 पदक दांव पर होंगे। डीडीयू कैंपस के साथ ही कुछ कॉलेजों ने अपने खिलाड़ियों पर काफी मेहनत की है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी रफ्तार का रोमांच देखने को मिलेगा।


यहां ठहरेंगे खिलाड़ी
ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पुरुष खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था स्टेडियम के हॉल में की जाएगी। महिला खिलाड़ियों के ठहरने के लिए अलकनंदा व महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में की जाएगी। टीम मैनेजर और कोच विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे।


---
कोट
विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने से पहले वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन हो रहा है। जोनल और अंतर विवि प्रतियोगिताओं से पहले इस आयोजन के कारण निश्चित रूप से छात्रों की संख्या बढ़ेगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed