{"_id":"67bcc9cbc92b9d0719078373","slug":"gorakhpur-news-ddu-employees-defeated-teachers-by-20-runs-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-851226-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : कर्मचारियों ने शिक्षकों को 20 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : कर्मचारियों ने शिक्षकों को 20 रन से हराया
विज्ञापन
अमन चौधरी को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया
शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हीरक जयंती वर्ष के तहत सोमवार को शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में कर्मचारियों ने 20 रनों से शानदार जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने निर्धारित 15 ओवरों में 122 रन बनाए। अमन चौधरी ने सर्वाधिक 44 और मनीष श्रीवास्तव ने 37 रन बनाए। शिक्षक एकादश की तरफ से प्रो. सुधीर श्रीवास्तव ने चार और सुरेंद्र गुप्ता ने तीन विकेट लिए। डॉ. देवेंद्र पाल ने शानदार फील्डिंग करते हुए दो बेहतरीन कैच पकड़े।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षकों की टीम छह विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी। डॉ. अंकित सिंह ने 25 व डॉ. प्रदीप राजोरिया ने 26 रनों की पारी खेली। कर्मचारियों की तरफ से निर्भय नारायण सिंह, दया शंकर सिंह व अमन चौधरी ने 2-2 विकेट चटकाए। अमन चौधरी को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रो. सुधीर श्रीवास्तव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। इससे पूर्व कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. विजय कुमार, प्रो. हर्ष सिन्हा, प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, प्रो. विमलेश मिश्र, प्रो. विजय चहल आदि मौजूद रहे।