फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU basketball team defeated Manipur University.

Gorakhpur News: डीडीयू की बास्केटबाॅल टीम ने मणिपुर यूनिवर्सिटी को हराया

Fri, 27 Dec 2024 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU basketball team defeated Manipur University.
गोरखपुर। भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में चल रही पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के पहले दिन बृहस्पतिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय ने पहले मैच में मणिपुर विश्वविद्यालय पर 48-12 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। डीडीयू की टीम मैच के शुरुआत से ही मणिपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों पर हावी रही और पहले क्वार्टर से बड़ी बढ़त बना ली। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डाॅ. राजवीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय टीम की ओर से शुभ्रा सलोनी, उर्विजा, श्रेया, शिवांशी और अमृता ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। साथ ही टीम की कोच प्रत्यांजलि का योगदान सराहनीय रहा। जीत पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद प्रो. विमलेश मिश्र, प्रो. विजय चहल, प्रो. आलोक गोयल, प्रो. प्रत्युश दुबे और डाॅ. मनीष पांडेय आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed