फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Day and night temperature above normal...Chance of rain today

Gorakhpur News: दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर...आज बारिश के आसार

Sat, 28 Dec 2024 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Day and night temperature above normal...Chance of rain today
गोरखपुर।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के चलते शुक्रवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग की माने तो बृहस्पतिवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को देखने को मिलेगा। गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एवं पंजाब पर निचले क्षोभमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के समागम के कारण शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हुई। शनिवार को गोरखपुर समेत आसपास जिलों में इसका असर दिखने का अनुमान है। इस दौरान कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में प्रभावी गिरावट आने और रात के न्यूनतम तापमान में प्रभावी उछाल आने की संभावना है। इसके बाद बारिश में कमी आने के साथ ही 29 दिसंबर से मौसम शुष्क होने का अनुमान है। इसके बाद 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed