फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Daughter-in-law beats mother-in-law for supporting her son in second marriage

Gorakhpur News: बैंकाक में की दूसरी शादी, आरोप- बेटे का मां ने दिया साथ: बहू ने सास को पीटा

Thu, 10 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Jul 2025 01:05 AM IST
सार

निहारिका ने आरोप लगाया कि ससुराल में शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। 29 जून की रात पूरे परिवार ने मिलकर पीटा था। मजबूर होकर बचाव में हमला किया। बताया कि आठ दिसंबर 2017 को कैंट क्षेत्र के दुर्गेश चंद्र जायसवाल से शादी हुई। दुर्गेश कई वर्ष से बैंकाक रहकर कमाते थे। शादी के कुछ साल बाद पता चला कि दुर्गेश ने बैंकाक में पहले से शादी कर रखी है। झूठ बोलकर उनसे भी शादी की।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Daughter-in-law beats mother-in-law for supporting her son in second marriage
कैंट थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र में दूसरी शादी करने के लिए बेटे का साथ देने पर महिला निहारिका ने 78 वर्षीय बुजुर्ग सास शकुंतला को पीट दिया। सास को चेहरे और आंख पर चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ससुर दिनेश की तहरीर पर बहू निहारिका के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, बहू ने भी मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


शिवपुर निवासी दिनेश चंद्र जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बहू निहारिका उनकी पत्नी शकुंतला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है। शकुंतला बीमार रहती हैं, इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। बहू बार-बार लड़ती झगड़ती रहती है।
विज्ञापन

29 जून को बहू अपने मायके कुशीनगर से आई। बार-बार कह रही थी कि तुम लोगों को फर्जी केस में फंसा दूंगी। इसके बाद पत्नी शकुंतला का मारकर घायल कर दिया। इस दौरान पूरे परिवार को जान से भी मारने की धमकी दी है।

कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बहू ने भी तहरीर दी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बहू बोली- पति ने की है दो शादी
निहारिका ने आरोप लगाया कि ससुराल में शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। 29 जून की रात पूरे परिवार ने मिलकर पीटा था। मजबूर होकर बचाव में हमला किया। बताया कि आठ दिसंबर 2017 को कैंट क्षेत्र के दुर्गेश चंद्र जायसवाल से शादी हुई। दुर्गेश कई वर्ष से बैंकाक रहकर कमाते थे। शादी के कुछ साल बाद पता चला कि दुर्गेश ने बैंकाक में पहले से शादी कर रखी है। झूठ बोलकर उनसे भी शादी की।

वह बैंकाक से घर आए थे। तब उनका पासपोर्ट चेक किया। उसमें थाई वाइफ लिखा था। इसके बाद उनके फेसबुक मैसेंजर से बैंकाक की महिला के साथ की फोटो मिली। वर्ष 2021 में कुशीनगर के कसया थाने में दो केस दर्ज कराया। एक दहेज उत्पीड़न का और दूसरा दूसरी शादी करने के आरोप में। 12 जुलाई 2024 को पारिवारिक न्यायालय में समझौता हुआ।

इसके बाद ससुराल आई। दुर्गेश के अंदर कोई बदलाव नहीं आया। आरोप लगाया कि ससुर जिला न्यायालय में पेशकार थे। अब वह सेवानिव़ृत हो चुके हैं। निहारिका की एक सात साल की बेटी भी है। वह मां के साथ ही कुशीनगर में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed