फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Darbhanga-Amritsar Express will go till Jalandhar City

Gorakhpur News: जालंधर सिटी तक जाएगी दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस

Tue, 08 Jul 2025 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Darbhanga-Amritsar Express will go till Jalandhar City
जालंधर सिटी-अमृतसर खंड के सुरानुस्सी स्टेशन पर होगा इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग काम
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर रेलवे के जालंधर सिटी-अमृतसर खंड के सुरानुस्सी स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाए जाने के लिए यातायात ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।
एनईआर के सीपीआरओ के मुताबिक, दरभंगा से 10 जुलाई को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर जालंधर सिटी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन जालंधर सिटी-अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी। सहरसा से 13 जुलाई, 2025 को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर के स्थान पर लुधियाना स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन लुधियाना-अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

अमृतसर से 14 जुलाई को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर के स्थान पर लुधियाना स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन अमृतसर-लुधियाना के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा कटिहार से 12 जुलाई को चलने वाली 15717 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर तथा फिरोजपुर मंडल पर 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। जयनगर से 13 जुलाई को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल जयनगर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed