{"_id":"67d9c6e0ea5fdd8a630278a7","slug":"gorakhpur-news-dairy-operator-set-himself-on-fire-by-sprinkling-petrol-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-874059-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डेयरी संचालक ने पेट्रोल छिड़कर कर खुद को आग लगाई- घर के पारिवारिक कलह की बात सामने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डेयरी संचालक ने पेट्रोल छिड़कर कर खुद को आग लगाई- घर के पारिवारिक कलह की बात सामने आई
Wed, 19 Mar 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:47 AM IST
सार
बड़गो रानीबाग न्यू काॅलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार यादव ने मंगलवार की रात में खुदकुशी का प्रयास किया। वह घर पर डेयरी चलाते हैं, उनकी रुस्तमपुर में दूध-दही की एक दुकान भी है। शाम को दूध बांट कर घर लौटे। शाम करीब आठ बजे घर के पास खाली प्लाॅट में खुद पर पेट्रोल गिराकर आग लगा ली।
विज्ञापन
आग से जला वीरेंद्र गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती।
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बड़गो रानीबाग न्यू काॅलोनी के रहने वाले डेयरी संचालक वीरेंद्र यादव (45) ने मंगलवार की रात करीब आठ बजे खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर हाल में उसे पुलिस व परिजनों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची रामगढ़ताल थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बड़गो रानीबाग न्यू काॅलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार यादव ने मंगलवार की रात में खुदकुशी का प्रयास किया। वह घर पर डेयरी चलाते हैं, उनकी रुस्तमपुर में दूध-दही की एक दुकान भी है। शाम को दूध बांट कर घर लौटे।
विज्ञापन
शाम करीब आठ बजे घर के पास खाली प्लाॅट में खुद पर पेट्रोल गिराकर आग लगा ली। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से वीरेंद्र यादव को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में पता चला है कि वीरेंद्र यादव के घर पिछले तीन-चार दिन से पारिवारिक कलह चल रही थी। इसमें किसी बात को लेकर वह ज्यादा परेशान थे। मंगलवार को दूध बांटकर लौटे तो उन्होंने घर के पास आत्मदाह का प्रयास किया। वीरेंद्र के पांच बच्चे हैं, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे छोटी बेटी ग्रेजुएशन कर रही है। बताया जा रहा है कि बच्चों को लेकर ही परिवार में किसी बात पर कलह चल रही है।
डेयरी संचालक ने मंगलवार की रात में किसी बात को लेकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आग बुझाने के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बयान देने की स्थिति में आने के बाद घटना की वजह पता की जाएगी: योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट