फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cycle rally taken out for restoration of student union, police stopped it

Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर

Sun, 17 Aug 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cycle rally taken out for restoration of student union, police stopped it
गीडा। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो पॉइंट के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक आफताब आलम (30) की मौत हो गई। जबकि अख्तर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों खलीलाबाद बाजार में दुकान लगाने जा रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश में जुटी है। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी आफताब आलम अपने बड़े भाई अख्तर हुसैन के साथ बाइक से खलीलाबाद बाजार जा रहे थे। रास्ते में वह जीरो पॉइंट के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों भाई दूर जा गिरे। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने आफताब को मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed