फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Criminals did a recce before kidnapping,A ransom of Rs 2 crore was demanded news in hindi

Gorakhpur News: अपहरण से पहले बदमाशों ने की रेकी, फिर पूरे शहर में घुमाते रहे-2 करोड़ की मांगी थी फिरौती

Sat, 26 Jul 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Jul 2025 01:17 AM IST
सार

पुलिस ने बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा। अशोक जायसवाल की पत्नी के पास फिरौती की कॉल आई तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। वह दोबारा कॉल आने के इंतजार में थी। पुलिस ने अशोक की पत्नी को समझा दिया था कि दोबारा कॉल आए तो बदमाशों को रुपये देने की बातचीत में उलझाएं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Criminals did a recce before kidnapping,A ransom of Rs 2 crore was demanded news in hindi
परिजनों के साथ मिलकर छलके खुशी के आंसू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक कुमार जायसवाल के अपहरण से पहले बदमाशों ने रेकी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने रेकी के जरिये यह पता लगाया कि वह कितने बजे घर से निकलते हैं और कहां जाते हैं। कौवाबाग अंडरपास पर उन्हें रोक कर पहले बातों में उलझाया। इसके बाद कार में जबरन बैठाकर ले गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार जायसवाल नौकरी से रिटायर होने के बाद रोज साइकिल से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम जाते थे। वहां पर वह जॉगिंग और तैराकी करते हैं। रोज नियम से वह साइकिल से स्टेडियम जाते थे। वहां पर वह करीब एक घंटे रहते थे।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। वह कितने बजे घर से निकलते हैं और कब स्टेडियम पहुंचते थे, इन सबके बारे में उन्हें जानकारी थी। अंडरपास के पास सुबह के समय बहुत कम लोगों का आवागमन रहता है। इसीलिए उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए इस जगह को चुना।

सुबह 5:30 बजे के करीब जैसे ही अशोक वहां पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पहले उन्हें बातों में उलझाया। इसके बाद जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए। मौके पर सन्नाटा होने की वजह से किसी को भी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचे तब जाकर घरवालों ने खोजबीन शुरू की।

अशोक क्षेत्र में एक सम्मानित नाम माने जाते हैं। उनके अचानक इस तरह गायब हो जाने और फिरौती की कॉल आने से स्थानीय लोग भी परेशान हो गए।
विज्ञापन

कार में बैठाकर पूरे शहर में घुमाया
अशोक को कार में बैठाने के बाद बदमाश पूरे शहर में घूमते रहे। वह उन्हें लेकर अयोध्या तक गए थे। करीब चार घंटे तक घुमाने के बाद उन्होंने पत्नी सुषमा जायसवाल को कॉल किया। कॉल करने से पहले अशाेक को धमका कर बोला था कि बातचीत के दौरान पुराने लेन-देन का जिक्र करें।

बदमाशों ने पत्नी से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। कॉल के बाद बदमाश उन्हें लेकर फिर से शहरभर में घूमते रहे। पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

घर से लेकर स्टेडियम तक खंगाले सीसीटीवी कैमरे
शाहपुर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेडियम से लेकर अशोक जायसवाल के आवास तक के रूट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल लिए। साथ ही मोबाइल काॅल डिटेल और व्हाट्सएप नंबर की आईपी ट्रेसिंग की। फिरौती की कॉल आने के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी।

इससे पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश के लिए छह टीमें लगा दी थीं। उन्होंने शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल ली।

फिरौती की रकम मिलने के झांसे में आ गए आरोपी
पुलिस ने बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा। अशोक जायसवाल की पत्नी के पास फिरौती की कॉल आई तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। वह दोबारा कॉल आने के इंतजार में थी। पुलिस ने अशोक की पत्नी को समझा दिया था कि दोबारा कॉल आए तो बदमाशों को रुपये देने की बातचीत में उलझाएं।

शाम को कॉल आई तो उन्हें रुपये देने की बात कही। इसके लिए बदमाशों ने कालेसर जीरो प्वॉइंट को चुना। जीरो प्वॉइंट पर बदमाश जैसे ही रुपये लेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और अशोक जायसवाल को सुरक्षित मुक्त करा लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी कब्जे में ले लिया।

नहीं है कोई लेन-देन का मामला
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों और एयरफोर्स कर्मी में रुपये का कोई पुराना लेन-देन नहीं है। उन्होंने पत्नी पर दबाव बनाने के लिए ऐसा बोला था। वहीं, आरोपियों पर पहले से दर्ज किसी केस की बात सामने नहीं आई है। आरोपी युवा हैं। उन्होंने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है:अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed