फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cricket: Kanpur and Sports College Saifai in the final

क्रिकेट : कानपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई फाइनल में

Sat, 18 Oct 2025 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cricket: Kanpur and Sports College Saifai in the final
माध्यमिक विद्यालयी राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन


आज अंडर-14,17 और 19 आयुवर्ग में खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले
गोरखपुर। 69वीं माध्यमिक विद्यालयी बालक वर्ग राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-14, 17 और 19 के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 आयु वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगरा और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बीच खेला गया। इसमें सैफई की टीम ने मुकाबला 9 विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच कानपुर और बनारस के बीच में खेला गया है। इस रोमांचक मुकाबले को कानपुर ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 का पहला सेमीफाइनल मैच आजमगढ़ और मेरठ के बीच में खेला गया। इसमें मेरठ की टीम ने तीन विकेट पर 125 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आजमगढ़ की टीम 12 ओवर में 90 रन ही बना सकी और मेरठ ने मैच को 35 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बीच में हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 113 रन बनाए। जवाब में सैफई की टीम छह विकेट के नुकसान पर चार विकेट से मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अंडर-19 का सेमीफाइनल मुकाबला सहारा स्टेट क्रिकेट खेल मैदान पर हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने प्रयागराज को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच सहारनपुर और आगरा के बीच मैच खेला गया। इसमें सहारनपुर की टीम ने आगरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अमीरुद्दीन अंसारी, हृदयेश रावत, जयप्रकाश यादव, अनिल कुमार, अभय प्रताप सिंह, विवेकानंद मिश्र, अच्छेलाल, कुंवर गौरव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed