फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Construction work hindered due to drizzling rain, waterlogging at many places

Gorakhpur News: रिमझिम बारिश से निर्माण कार्यों में बाधा, कई जगह जलभराव

Mon, 04 Aug 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Construction work hindered due to drizzling rain, waterlogging at many places
राप्तीनगर हाइडिल चौराहे पर उल्टा बहने लगा नाला, जलभराव का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

बशातरपुर से राप्तीनगर मार्ग पर हल्का जलभराव
गोरखपुर। रिमझिम बारिश ने जहां एक ओर लोगों को राहत दी है तो निर्माण कार्यों में बाधा भी पहुंची है। कई जगहों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बशारपुर से राप्तीनगर मार्ग के साथ ही खजांची चौक के समीप तक हल्का जलभराव देखने को मिला।
राप्तीनगर में लोक निर्माण विभाग के नाले की वजह से इलाके में फिर से समस्या पैदा हो गई है। राप्तीनगर हाइडिल चौराहा के पास गलत ढंग से बने नाले की वजह से बहाव उल्टी दिशा में होने के कारण पानी खजांची चौराहे की तरफ नहीं जा रहा था। इसकी वजह से जलभराव हो गया। इसे लेकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निगम के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता को पीडब्ल्यूडी से संपर्क कर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से हो रही बारिश को देखते हुए नगर आयुक्त ने सिविल लाइंसए एचपी स्कूल रोड, जिला पंचायत रोड, अलहदादपुर, बेतियाहाता, ट्रांसपोर्टनगर, दाउदपुर, जिला अस्पताल रोड, विजय चौराहा, गोलघर, स्पोर्ट्स काॅलेज तिराहा एवं राप्तीनगर हाइडिल तिराहा होते हुए मेडिकल काॅलेज रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान जोनल अधिकारी ओम प्रकाश यादव को महेवा संपवेल को लगातार चलवाते रहने एवं नालियों की लगातार सफाई कराते रहने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों और निर्माण विभाग के सभी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर सभी संपवेल एवं पंपसेट को लगातार चलवाते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सफाई निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र की नालियों में बहकर आए प्लास्टिक व कूड़े आदि की लगातार सफाई कराते रहें, ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed