फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Complete all the work of Ayush University by June 22

Gorakhpur News: आयुष विश्वविद्यालय के सभी कार्य 22 जून तक कर लें पूरा

Sat, 07 Jun 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Complete all the work of Ayush University by June 22
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया निर्माणाधीन आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन

प्रशासनिक व निर्माण एजेंसी के अफसरों के साथ बैठक कर ली अब तक की जानकारी

गोरखपुर। प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर बाद निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य में हुई देरी को लेकर लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि मैन पॉवर बढ़ाकर युद्ध स्तर पर काम कराने और मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि काम हर हाल में 22 जून तक पूरा कर लें। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों 30 जून को विश्वविद्यालय के संभावित लोकार्पण की तैयारियां चल रही हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण की भौतिक प्रगति की जानकारी ली। उन्हें बताया कि करीब 96 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस संबंध में आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बातचीत करते हुए वह प्रशासनिक भवन पहुंचे। प्रशासनिक भवन में उन्होंने ओपीडी और औषधि भंडार के साथ पूरे भवन का सघन जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रशासन, पुलिस और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी निर्माण तय समय सीमा में पूरा नहीं किया गया। इसे लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें कोई शिथिलता बरती गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन के अफसरों से कहा कि एक टीम बनाकर कार्यों की रोज मॉनिटरिंग सुनिश्चित कराएं। सीएम योगी ने राष्ट्रपति के संभावित आगमन के मद्देनजर हेलिपैड बनाने की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण कराने के साथ ही सघन साफ सफाई कराई जाए। कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। सभी भवन पर नाम लिखा हो। उन्होंने परिसर में सघन पौधरोपण कराने और आंतरिक सड़क के दोनों किनारे भी पौधे लगाने के निर्देश दिए। सीएम ने प्रमुख सचिव आयुष और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय में दक्ष फैकल्टी की उपलब्धता के लिए जरूरी कार्रवाई शीघ्र पूरा कर लें।

इस दौरान विधायक महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी, एडीजी जोन डॉ. केएस प्रताप, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चनप्पा, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी राजकरन नैय्यर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed