{"_id":"67086d99a4da75cf870c8894","slug":"gorakhpur-news-cm-yogi-worshiped-mahanisha-and-prayed-for-lokmangal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-712581-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर की लोकमंगल की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर की लोकमंगल की प्रार्थना
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ पर शारदीय नवरात्रि के अष्टमी तिथि को महानिशा पूजा के बाद हवन
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार देर शाम शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर विधि-विधान से महानिशा पूजन व हवन कर लोकमंगल की कामना की। महानिशा पूजन अनुष्ठान से पूर्व उन्होंने वैदिक मंत्रों के बीच जगतजननी मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप महागौरी माता की पूजा-अर्चना की।
बृहस्पतिवार को देवीपाटन शक्तिपीठ से गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधिस्थल पर शीश नवाया। गोरखनाथ मंदिर की शक्तिपीठ में महानिशा पूजा का अनुष्ठान देर शाम गोरक्षपीठाधीश्वर के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ।
दो घंटे से अधिक चले अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने गौरी गणेश पूजन, वरुण पूजन, पीठ पूजन, यंत्र पूजन, मां दुर्गा का पूजन, भगवान राम-लक्ष्मण-सीता का षोडशोपचार पूजन, भगवान कृष्ण एवं गोमाता का पूजन, नवग्रह पूजन, विल्व पूजन, अधिष्ठात्री देवता पूजन, शस्त्र पूजन, द्वादश ज्योर्तिलिंग-अर्धनारीश्वर एवं शिव-शक्ति पूजन, वटुक भैरव, काल भैरव और त्रिशूल पर्वत पूजन किया।
विज्ञापन
साथ ही हवन की वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और अग्नि देवता का आह्वान कर पूजन किया। शक्तिपीठ में स्थापित वेदी पर उगे जौ के पौधों को काटकर आदिशक्ति मां दुर्गा से लोकमंगल की प्रार्थना की। महानिशा पूजा का अनुष्ठान हवन करके पूर्ण किया गया। अंत में आरती एवं क्षमा याचना के बाद प्रसाद वितरित हुआ। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आज कन्या पूजन करेंगे सीएम योगी
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में शुक्रवार पूर्वाह्न शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि को देवी दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद कन्या-पूजन का अनुष्ठान होगा। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर कुंवारी कन्याओं के पांव पखारकर श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। उन्हें भोजन कराएंगे और दक्षिणा, उपहार देंगे। इस दौरान परंपरा के अनुसार बटुक पूजन भी किया जाएगा। शनिवार को दशमी तिथि पर श्रीनाथजी के विशिष्ट पूजन और गोरक्षपीठ से निकलने वाले परंपरागत विजयादशमी शोभायात्रा में सीएम योगी शामिल रहेंगे।