{"_id":"67d5d2d6255a6c382d0f6e2b","slug":"gorakhpur-news-cm-yogi-celebrated-holi-by-worshiping-holika-bhasm-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-870315-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होलिका भस्म की पूजा कर सीएम योगी ने मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होलिका भस्म की पूजा कर सीएम योगी ने मनाई होली
विज्ञापन
गोरक्षपीठाधीश्वर-संतों ने एक दूसरे को लगाया भस्म का तिलक
गोरखनाथ मंदिर में धूमधाम से मनी होली, मुख्यमंत्री ने लिया फाग का आनंद
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह होलिका भस्म की पूजा कर होली मनाने का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म, गुलाल लगाकर गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने भीम सरोवर के पास बत्तखों तथा मंदिर की गोशाला के पास मोर को भी दाना खिलाया।
मुख्यमंत्री योगी ने होलिकोत्सव की शुरुआत शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिका भस्म की पूजा से की। मंदिर के मेला ग्राउंड में जलाई गई होलिका के पास जाकर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका भस्म (सम्मत की राख) की पूजा की और आरती उतारी। इस अनुष्ठान के बाद साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने इसी भस्म से गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया।
गोरक्षपीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाकर होली की मंगलकामना की। होलिका दहन स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरखनाथ के मंदिर पहुंचे और श्रीनाथजी को होलिका भस्म अर्पित की। इसके बाद श्रीनाथजी के मंदिर के चबूतरे पर फाग गीतों का आयोजन हुआ। सीएम योगी ने भी कुछ देर वहां रुककर फाग का आनंद उठाया और सबको होली की बधाई दी।
विज्ञापन
.