{"_id":"67cf40e277666888260e8171","slug":"gorakhpur-news-cm-likely-to-arrive-on-13th-will-participate-in-holi-programs-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-866948-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 13 को सीएम के आने की संभावना, होली के कार्यक्रमों में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 13 को सीएम के आने की संभावना, होली के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विज्ञापन
होलिका दहन और नृसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे सीएम
गोरखनाथ मंदिर में सीएम की मौजूदगी में मनेगा फगुआ उत्सव
गोरखपुर। होली के अवसर पर शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 13 मार्च की दोपहर को गोरखपुर पहुंचने की संभावना है।
मुख्यमंत्री 13 मार्च की शाम पांडेयहाता से निकलने वाली पारंपरिक होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर पहुंच जाएंगे। अगली सुबह यानी होली के दिन सीएम गोरखनाथ मंदिर में होलिका की राख से होली उत्सव की शुरूआत करेंगे। इसके बाद वह घंटाघर से आरएसएस की ओर से निकाली जाने वाली पारंपरिक नृसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा को रवाना करने के बाद वह वापस मंदिर लौट जाएंगे। शाम चार बजे से गोरखनाथ मंदिर में फगुआ उत्सव का आयोजन होगा।
सीएम की मौजूदगी में होगा फगुआ उत्सव
गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत ढंग से होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन शाम चार बजे से महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अबीर गुलाल के संग फगुआ गायन का कार्यक्रम होगा। जिसमें लोकगायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव अपने टीम के साथ फगुआ गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। मंदिर प्रबंधन द्वारा इस संबंध में तैयारी के लिए लोक गायक राकेश श्रीवास्तव को निर्देशित किया गया है।