फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chiluatal arson: newly married woman burnt and both brothers dead

चिलुआताल आगजनी: झुलसी नवविवाहिता और दोनों भाइयों की मौत

Mon, 23 Dec 2024 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chiluatal arson: newly married woman burnt and both brothers dead
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल में आग से झुलसे परिवार के पांच सदस्यों में से नवविवाहिता माला (25), पति अरविंद निषाद (30) और जेठ बृजेश निषाद (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार देर रात माला ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं रविवार शाम चार बजे मेडिकल कॉलेज में बृजेश और सात बजे अरविंद की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद माला का गीडा क्षेत्र के कालेसर में दाह संस्कार किया गया। जबकि बृजेश और उसके छोटे भाई अरविंद का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन

14 दिसंबर की देर रात दहला गांव में दो भाइयों के कमरे में ताला लगाकर आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने थिनर (तारपीन का तेल) डालकर आग लगा दी थी। आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) वर्ष झुलस गए थे। परिजन और आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बेचन की दहशत की वजह से कोई रिश्तेदार उसके खिलाफ तहरीर देने आगे नहीं आए। तब माला के भाई संतोष साहनी ने चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया। घटना के बाद से ही आरोपी बेचन फरार है।
विज्ञापन

माला के ससुर ने किया दाह संस्कार
अरविंद और माला की चार दिसंबर को शादी हुई थी। पांच दिसबर को झंगहा के नई बाजार की माला विदा होकर दहला गांव पहुंची थीं। अभी हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी। रविवार को माला के ससुर मुन्नी लाल ने कालेसर के मुक्तिधाम घाट पर दाह संस्कार किया। माला के पिता छोटे लाल, पत्नी कमला देवी, भाई और बहनें भी पहुंची थीं। बहन को दुल्हन की तरह सजाकर आखिरी बार विदाई दी। इधर, बृजेश की मौत के बाद उनकी पत्नी मधु का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटी रिद्धिमा के साथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले-पता होता तो बचपन में ही दबा देता गला
मुन्नीलाल ने बहू का दाह संस्कार किया। उन्होंने कहा कि पता होता बेटा ऐसा करेगा तो बचपन में ही बेचन का गला दबा देता। हंसता खेलता परिवार बिखर गया। बहू मर गई, दोनों बेटे भी मर गए। मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया। माला की मां कमला देवी ने कहा कि बेटी के हाथ में मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी और वह दुनिया से चली गई। हंसते-हंसते लाडली बेटी को विदा किया था, तब ये नहीं पता था कि इसके बाद कभी उसे देख नहीं पाउंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed