फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case registered in the case of molestation of a soldier's daughter

Gorakhpur News: सैन्यकर्मी की बेटी से छेड़खानी के मामले में केस दर्ज

Sun, 14 Sep 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case registered in the case of molestation of a soldier's daughter
आरोपी युवक ने भी बंधक बनाकर मारपीट करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

गुलहरिया। थाना क्षेत्र में सैन्यकर्मी की बेटी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी युवक ने भी युवती के परिजनों पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि सात सितंबर की रात वह मां और बहन के साथ घर पर सो रही थी। देर रात करीब डेढ़ बजे चिलुआताल के मुहम्मपुर निवासी सर्वेंद्र यादव दरवाजा तोड़कर घर में घुसा और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ चलने का दबाव बनाया। मामले की सूचना महिला हेल्पलाइन को दी गई, लेकिन रिश्तेदारी के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं हो पाई। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से सर्वेंद्र और उसके पिता लगातार धमकी दे रहे थे। बृहस्पतिवार को आरोपी ने उसे घर से उठा ले जाने की धमकी दी तो उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

इधर, आरोपी सर्वेंद्र का आरोप है कि 8 सितंबर को उसके एक रिश्तेदार ने बातचीत के बहाने बुलाया और उसे गालियां देकर लाठी-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सर्वेंद्र और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सात ही सर्वेंद्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed