{"_id":"67b0ed2d5767aa3aff0cc94e","slug":"gorakhpur-news-case-registered-against-restaurant-owner-and-employees-for-assault-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-842545-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों पर मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों पर मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन
झंगहा के रहने वाले पीड़ितों का आरोप, रुपये के विवाद में की गई मारपीट
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टरोंट के मालिक व कर्मचारी पर मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। ग्राहक का आरोप है कि रुपये के लेनदेन के विवाद में मालिक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट की है। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, झंगहा के डुमरी निवासी सच्चिदानंद मिश्र ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह अपने भाई नित्यानंद मिश्र व कृष्णा नंद मिश्र के साथ शुक्रवार की रात में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहां अंदर बैठकर खाना खा रहे थे और इसके बाद बिल मंगाया। रुपये को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसपर मालिक भड़क गया और अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर गाली देने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। मारपीट में दोनों भाई को चोट आई है। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया और तहरीर के अधार पर केस दर्ज कर लिया। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।