फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case filed against unknown person for threatening Shubham, police engaged in investigation

Gorakhpur News: शुभम को धमकी देने के मामले में अज्ञात पर केस, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 Nov 2024 05:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case filed against unknown person for threatening Shubham, police engaged in investigation
देवरिया। रुद्रपुर के हौली बलिया गांव निवासी छात्रनेता विशाल सिंह की हत्या के बाद उसके दोस्त शुभम सिंह श्रीनेत को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में एकौना थाने की पुलिस ने शनिवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। परिजनों से मिली तहरीर पर जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं हत्या के पांच दिन बाद शिवम यादव के इंस्टाग्राम पर दीक्षा नाम की आईडी से शुभम सिंह को धमकी दी गई थी। शिवम, संदीप यादव का नजदीकी है और संदीप, शुभम सिंह का दोस्त है। शुभम लंबे समय से लखनऊ में रहता है। वहां ठेकेदारी करता है। घटना के बाद शुभम व उसके परिजन सहम गए हैं। अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गोरखपुर के बांसगांव निवासी शुभम सिंह ने बताया कि देवरिया का संदीप यादव उसका दोस्त है। संदीप का नजदीकी है शिवम यादव। विशाल की हत्या के बाद शिवम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसी बीच दीक्षा नाम की आईडी से भी कमेंट आया। दोनों के बीच कई मैसेज हुए थे। दीक्षा आईडी से लिखा गया था कि अगला नंबर शुभम सिंह का है। उसने भी शाहपुर में गुंडई दिखाई थी। शुभम ने कहा कि धमकी मिलने पर उसने डायल 112 पर फोन कर सूचना दे दी। इसकी जानकारी जिले के सभी शीर्ष पुलिस अधिकारियों को भी दी है। मामले में एकौना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि यह फेक आईडी है। जल्द ही इस आईडी से धमकी देने वाले को हिरासत ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed