फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Car collides with tractor-trolley parked on the highway, two injured

Gorakhpur News: हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो घायल

Sun, 20 Jul 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Car collides with tractor-trolley parked on the highway, two injured
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोलीगंज पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा घुसी। गोलीगंज पेट्रोल पंप के पास हादसे मेंं कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बाल-बाल बच गया।
मूलरूप से लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अमित कुमार अपने साथी अमरदीप गुप्ता और मंजीत कुमार के साथ निजी काम से महाराजगंज के आनंदनगर आए हुए थे। शनिवार दोपहर तीनों लखनऊ जा रहे थे। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोलीगंज पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि गाड़ी चला रहे अमित को झपकी आ गई। इसस कार अनियंत्रित होते हुए हाईवे किनारे सरिया लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना तेज था कि सरिया कार के आर-पार हो गया। गमीमत रहा कि सरिया अगल-बगल से निकल गई। हादसे में अमित कुमार और अमरदीप गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पीपीगंज टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने उन्हें कौड़िया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानाप्रभारी प्रभु दयाल सिंह ने बताया परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली कार्यदायी संस्था पीएनसी की बताई जा रही है। हालांकि पीएनसी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर केपीएस भदौरिया ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन



वर्जन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कुछ लोग हाईवे किनारे अपने वाहन खड़े कर रहे है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। जल्द ही हाईवे किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक तिवारी, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed