{"_id":"68e9704638c212de66009946","slug":"gorakhpur-news-car-accident-in-jungle-kaudia-father-and-son-seriously-injured-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1098731-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जंगल कौड़िया में कार दुर्घटना, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जंगल कौड़िया में कार दुर्घटना, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
बिहार के रिटायर्ड जज चला रहे थे कार, पुलिस कर रही जांच
रिटायर्ड जज गोरखपुर से अपने मूल निवास फरेंदा, महराजगंज जा रहे थे
जंगल कौड़िया। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे जंगल कौड़िया ब्लॉक मुख्यालय के पास एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शामिल कार के ऊपर “जज” लिखा था और उसमें केवल चालक सवार था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोरखपुर से चिउटहा गांव की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर डेढ़ फीट ऊंचे डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन में चली गई। इसके बाद कार सड़क किनारे बने नाले पर चढ़ते हुए वहां दुकान चला रहे पिता-पुत्र से टकरा गई। सूत्रों के मुताबिक, कार बिहार के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश चला रहे थे, जो गोरखपुर से अपने मूल निवास फरेंदा (महाराजगंज) लौट रहे थे। हादसे में ईश्वर चंद्र जायसवाल (70) और उनके पुत्र ऋषिकेश जायसवाल (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जंगल कौड़िया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ईश्वर चंद्र के हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि ऋषिकेश के दाहिने पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वह अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया। मामले की जांच पीपीगंज और चिलुआताल पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।