{"_id":"6862ee12a6f63154240523bd","slug":"gorakhpur-news-candidates-will-be-able-to-download-the-admit-card-from-ddu-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-987498-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में आज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में आज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी
विज्ञापन
4 जुलाई से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं, तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा डीडीयू प्रशासन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाएं 4 जुलाई से प्रारंभ होंगी। इसके लिए एक जुलाई को शाम छह बजे तक प्रवेश पत्र डीडीयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। डीडीयू प्रशासन प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को भी अंतिम रूप देने में जुट गया है। दो जुलाई को प्रवेश परीक्षा को लेकर अंतिम समीक्षा बैठक की जाएगी। उसके साथ ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र मंगलवार की शाम 6 बजे से जारी किए जाएंगे। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे पाठ्यक्रम, जिनमें सीटों की तुलना में कम आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इन पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया के लिए विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।
छात्र अपना एकेडमिक प्रोफाइल जल्द करवाएं अपडेट
जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी, विशेषकर अंक नहीं भरे हैं, वे जल्द से जल्द संबंधित विवरण अपडेट कर दें। यदि किसी छात्र की योग्यता संबंधी सूचनाएं अधूरी रहीं तो अभ्यर्थी की मेरिट लिस्ट प्रभावित हो सकती है।