{"_id":"67f81ddafdbff8c08b0b067f","slug":"gorakhpur-news-by-threatening-to-implicate-him-in-a-case-the-inspector-got-the-land-worth-lakhs-registered-in-the-name-of-his-wife-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-898004-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केस में फंसाने का डर दिखाकर दरोगा ने पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा दी लाखों की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केस में फंसाने का डर दिखाकर दरोगा ने पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा दी लाखों की जमीन
विज्ञापन
शिकायत पर एसपी सिटी ने शुरू की जांच, वर्ष 2023 में खारोबार थाने में तैनात था दरोगा
जिंदा महिला को मृत बताकर दरोगा ने प्रापर्टी डीलर संग मिलकर बुजुर्ग को किया था ब्लैक मेल
चार लाख रुपये देकर, 13 लाख रुपये की जमीन हड़पने का आरोप
गोरखपुर। खोराबार थाने के तत्कालीन दरोगा ने एक महिला की खुदकुशी केस में फंसाने का डर दिखाकर बुजुर्ग की 13 लाख की जमीन चार लाख रुपये में अपनी पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री करा दी थी। इस पूरे मामले में एक प्रापर्टी डीलर ने भी दरोगा का साथ दिया था। महिला को जिंदा देख पीड़ित बुजुर्ग ने एसपी सिटी से दरोगा और प्रापर्टी डीलर की शिकायत की थी। जिसके बाद दरोगा के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। दरोगा वर्तमान में जिले के दक्षिण क्षेत्र के एक थाने में तैनात है।
खोराबार के डांगीपार निवासी बुजुर्ग लक्ष्मी उर्फ लक्ष्मीनारायण ने हाल ही में एसपी सिटी को पत्र देकर बताया कि क्षेत्र में ही मेरी आराजी संख्या 392 और 578 में जमीन है। वर्ष 2023 में गांव की एक महिला ने मेरी कुछ जमीन फर्जी कागज लगाकर बेच दी थी। जिसकी शिकायत डांगीपुर चौकी पर की थी। मेरे ही गांव का एक प्रापर्टी डीलर मेरी जमीन हथियाना चाहता था। शिकायत के बाद वह घर आकर बोला कि चौकी इंचार्ज बुला रहे हैं। चौकी पर गया तो गाजीपुर निवासी चौकी इंचार्ज ने कहा कि जिस महिला की शिकायत की थी उसने खुदकुशी कर ली है। इस मामले में तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज होगा और जेल जाना पड़ेगा। अगर बचना है तो मोबाइल बंद करके भाग जाओ।
इसके बाद चौकी इंजार्च के साथ मिलकर प्रापर्टी डीलर ब्लैकमेल करने लगा। पहले चौकी इंचार्ज ने दबाव बनाकर प्रापर्टी डीलर के परिचित को जमीन का एग्रीमेंट करवा दिया। इसके बाद नौ नवंबर 2023 को चौकी इंजार्च ने कौड़ियों के दाम पर मेरी जमीन अपनी पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री करवा ली। आरोप लगाया कि मेरी जमीन का उस समय सर्किल रेट 13 लाख रुपये था, चौकी इंचार्ज ने मात्र चार लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
दरोगा ने बताया मर गई, वह महिला जिंदा निकली
लक्ष्मीनारायण ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने बताया था कि महिला ने खुदकुशी कर ली है। जब महिला उसे जिंदा दिखी, तो उसने उसका पता लगाया। महिला अपने घर पर ही रह रही है। इसके बाद उसने शिकायत की। आरोप लगाया कि दरोगा व प्रापर्टी ने मिलकर मुझे ब्लैकमेल कर धोखाधड़ी की है।
दरोगा का लिया गया बयान
इस केस की जांच एसपी सिटी ने शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गाजीपुर निवासी दरोगा को पूछताछ व बयान के लिए पुलिस ऑफिस बुलाया गया था। इस मामले में दरोगा का बयान लेकर जांच पड़ताल चल रही है।