फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Buzz over the appointment of a new head of the Physics Department of DDU intensifies

Gorakhpur News: डीडीयू के भौतिकी विभाग में नए विभागाध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज

Wed, 03 Sep 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Buzz over the appointment of a new head of the Physics Department of DDU intensifies
चक्रानुक्रम में आ रहे दो शिक्षकों के वरिष्ठता को लेकर अपने-अपने दावे, चल रही उच्चस्तरीय जांच
विज्ञापन

चार अगस्त को पूरा होगा वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. शांतनु रस्तोगी का कार्यकाल
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में नए विभागाध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि चार सितंबर को वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. शांतनु रस्तोगी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। अब नया विभागाध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर कयास शुरू हो गए हैं।
यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, डीडीयू में विभागाध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। भौतिकी विभाग के अध्यक्ष के रूप में प्रो. शांतनु रस्तोगी ने 19 सितंबर 2019 को कार्यभार ग्रहण किया था। दिसंबर 2021 में जारी वरिष्ठता सूची में उन्हें कनिष्ठ बताया गया। इसके बाद 18 दिसंबर 2021 को उन्हें विभागाध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। तब प्रो. रविशंकर सिंह भौतिकी के नए विभागाध्यक्ष बनाए गए थे। प्रो. रविशंकर सिंह बलरामपुर विश्वविद्यालय के कुलपति बने तो प्रो. शांतनु रस्तोगी को 3 दिसंबर 2024 को पुन: शेष अवधि के लिए विभागाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दो चरणों में मिलाकर प्रो. शांतनु रस्तोगी का तीन साल का विभागाध्यक्ष का कार्यकाल चार सितंबर को पूरा हो रहा है। प्रो. शांतनु के बाद वरिष्ठता को लेकर दो शिक्षकों के अपने-अपने दावे हैं। इन दावों के निस्तारण के लिए राजभवन ने उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गठित उच्चस्तरीय समिति को जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
समिति की रिपोर्ट पर सभी की निगाहें
सभी की निगाहें उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट पर है। चर्चा यह भी है कि यदि रिपोर्ट नहीं आई तो कार्यवाहक विभागाध्यक्ष का कार्यभार किसके पास हो सकता है। प्रावधान है कि विभागाध्यक्ष पद के लिए अर्हता संबंधी किसी भी विवाद की स्थिति में संकायाध्यक्ष के पास विभागाध्यक्ष का कार्यभार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed