{"_id":"68bb4d98b44a9de98d003d66","slug":"gorakhpur-news-business-plan-a-new-33-kv-line-will-be-laid-from-harpur-power-house-to-sarhari-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1061425-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस प्लान : हरपुर बिजली घर से सरहरी तक बिछेगी नई 33 केवी नई लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेस प्लान : हरपुर बिजली घर से सरहरी तक बिछेगी नई 33 केवी नई लाइन
विज्ञापन
सरहरी के लगभग आठ हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी आए दिन फॉल्ट से राहत
गोरखपुर। उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत दिलाने के लिए बिजली निगम की ओर से बिजनेस प्लान के तहत कई कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत हरपुर बिजली घर से सरहरी तक लगभग 18 किलोमीटर की नई 33 केवी लाइन बिछाने की योजना है। इससे लगभग आठ हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही गोरखपुर जोन प्रथम में कुल 780 कार्यों के लिए कुल लगभग 9,246 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बिजली निगम सरहरी उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने के लिए हरपुर बिजली घर से भी इनकमिंग बिजली देने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए बिजली निगम करीब 18 किमी 33 केवी केबल बिछाएगा, जिसमें 3.2 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वर्तमान में सरहरी उपकेंद्र को फरेंदा बिजली घर से बिजली दी जाती है, जो उपकेंद्र तक बिजली पहुंचाने का एकमात्र जरिया है। ऐसे में लाइन में फाॅल्ट होने पर उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बिजली निगम को इस कार्य के लिए नए बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही बिजनेस प्लान के तहत गोरखपुर जोेन प्रथम में एक उपकेंद्र का शहरी क्षेत्र में निर्माण किया जाना है, जिसके लिए 1742 लाख खर्च होंगे। वहीं सात जगहों पर 33 केवी लाइन का निर्माण होना है, जिसमें 2591 लाख रुपये का बजट बनाया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के कुल चार उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि 383 लाख में की जानी है। वहीं 11 केवी के लाइनों का निर्माण 903 लाख में होगा। कुल 115 ट्रांसफार्मर 1171 लाख में लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 402 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होनी है। वहीं जर्जर तार, पोल व अन्य कार्यों के लिए 1565 लाख खर्च किए जाएंगे। कुल कार्यों की बात करें तो कुल 780 कार्यों के लिए कुल लगभग 9246 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विद्युत वितरण निगम ग्रामीण प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत कई कार्य होने हैं। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।