फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bullet entered DCM, one rider dead, another serious

Gorakhpur News: डीसीएम में घुसी बुलेट, एक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 28 Dec 2024 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bullet entered DCM, one rider dead, another serious
गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार बुलेट सड़क पर खड़े डीसीएम में घुस गई। हादसे में बुलेट सवार बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला अस्पताल भिजवाया,जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे देवरिया से गोरखपुर जा रहा एक डीसीएम किसी वजह से रोड पर ही खड़ा था। तभी तेज रफ्तार बुलेट डीसीएम में पीछे से घुस गयी। टक्कर से हुई तेज आवाज से आसपास से गुजर रहे राहगीर रुक गए। लोगों ने दोनों युवकों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एक सिपाही ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहां डॉक्टरों एक युवक को मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान अंकित (28) पुत्र जितेंद्र गुप्ता निवासी विजयीपुर, गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई। घायल धीरज शर्मा पुत्र जगदीश भी गोपालगंज के विजयीपुर, सुमेरगढ़ का रहने वाला है। दोनों तरकुलहां की ओर से लौट रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article