{"_id":"684dcf037ce36ec3260b7a92","slug":"gorakhpur-news-brd-uproar-and-clash-after-a-youth-entered-the-line-of-employees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-970574-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी : कर्मचारियों की लाइन में युवक के घुसने पर हंगामा, झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी : कर्मचारियों की लाइन में युवक के घुसने पर हंगामा, झड़प
विज्ञापन
मेडिकल चौकी पुलिस ने कर्मचारी और युवक को समझा-बुझाकर कराया शांत
गार्ड को सूचना देने पर की बदसलूकी, कुछ देर के लिए ठप रहा यूजर चार्जेज काउंटर
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के यूजर चार्जेज काउंटर पर भीड़ देखकर एक युवक कर्मचारियों की लाइन में घुस गया। इससे काउंटर पर हंगामा होने लगा। आरोप है कि इसके बाद युवक कर्मचारियों को धमकाने लगा। इससे झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज पुलिस ने युवक और कर्मचारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
पीपीगंज क्षेत्र के बरगट्टा निवासी युवक अपने पिता का इलाज कराने बीआरडी के नेहरू चिकित्सालय आया था। चिकित्सकों ने जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद वह यूजर चार्जेज काउंटर पर जांच कराने के लिए रुपये जमा करने गया था। भीड़ ज्यादा देखकर युवक कर्मचारियों के लाइन में आगे से घुस गया। यह देखकर लाइन में पहले से खड़े कर्मचारी विरोध करने लगे। इस पर काउंटर पर बैठा कर्मचारी युवक को लाइन से आने की बात कही तो वह उससे भीड़ गया और बाहर निकलने की धमकी देने लगा। इतने में किसी ने ड्यूटी पर तैनात गार्डों को सूचना दी तो उनसे भी बदसलूकी करने लगा। इसके बाद गार्डों ने चौकी की पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस युवक और कर्मचारी में बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस बीच यूजर चार्जेज काउंटर कुछ समय के लिए ठप रहा।