फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bomb information at the airport before the President's arrival, panic

Gorakhpur News: राष्ट्रपति के आगमन से पहले एयरपोर्ट में बम की सूचना, हड़कंप

Mon, 30 Jun 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bomb information at the airport before the President's arrival, panic
गोरखपुर समेत देश के 15 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली थी सूचना
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक की तहरीर पर एम्स थाने में दर्ज हुआ केस
गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से एक दिन पहले रविवार को गोरखपुर एयरपोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना गोरखपुर समेत देश के 15 एयरपोर्ट के लिए थी। एयरपोर्ट के अफसर ने ई-मेल देखने के बाद आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते, एसएसएफ, एयरफोर्स और एम्स थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया। एक घंटे की तलाशी के बाद जब कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस मामले में एयरपोर्ट निदेशक की तहरीर पर एम्स थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


जानकारी के अनुसार, एक मेल आईडी से सुबह 10:18 बजे देश के 15 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की सूचना आई थी। रविवार को अवकाश होने के चलते गोरखपुर एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी की नजर इस ई-मेल पर दोपहर एक बजे पड़ी। इसके बाद से वहां हड़कंप मच गया। तत्काल बम निरोधक दस्ते, एसएसएफ, एयरफोर्स और एम्स थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट के हर कोने में तलाशी ली गई।
विज्ञापन




दरअसल, सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एम्स के दीक्षांत समारोह और आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आ रही हैं। एयरपोर्ट पर ही उनका आगमन होना है। ऐसे में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट निदेशक आरके पाराशर ने एम्स थाने में तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि गोरखपुर समेत अन्य 15 एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है, जो शरारती तत्वों का काम प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। ई-मेल आईडी की साइबर जांच शुरू कर दी गई है। फर्जी सूचना देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




--



इन एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की थी सूचना



ई-मेल में गोरखपुर समेत गुवाहाटी, ग्वालियर, हुबली, इंफाल, इंदौर, जबलपुर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, जोरहाट, कानपुर, खजुराहो, मंगलुरु और मैसूर एयरपोर्ट के भीतर बैग में बम होने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed