फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Blood donation calendar will be prepared in the district hospital

Gorakhpur News: जिला अस्पताल में तैयार होगा ब्लड डोनेशन कैलेंडर

Fri, 13 Jun 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Blood donation calendar will be prepared in the district hospital
सीएमओ डॉ. राजेश झा की पहल पर ब्लड बैंक को मजबूत करने की नई रणनीति तैयार की गई
विज्ञापन

समाजसेवी संगठनों को जोड़ते हुए साप्ताहिक आयोजित किया जाएगा रक्तदान शिविर

गोरखपुर। जिला अस्पताल में ब्लड की कमी से जूझते मरीजों और उनके परिजनों को अब ब्लड के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। ब्लड बैंक में नियमित रूप से सभी प्रकार के ग्रुप्स के ब्लड उपलब्ध कराने के लिए ब्लड डोनेशन का कैलेंडर तैयार किया जाएगा। साथ ही नियमित रूप से वालंटियरी ब्लड डोनेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। ब्लड डोनेशन कैलेंडर और डोनर डायरेक्टरी तैयार कर साप्ताहिक रक्तदान शिविर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने जिला अस्पताल के सहयोग से सीएमओ कार्यालय के प्रेरणा श्री सभागार में बृहस्पतिवार को स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की। शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के अलावा रेडक्रास सोसाइटी के प्रतिनिधिगण और करीब आधा दर्जन स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद तय हुआ है कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को सतत समृद्ध बनाने के लिए ब्लड डोनेशन को एक नियोजित और नियमित प्रक्रिया में बदला जाएगा। ताकि हर सप्ताह कम से कम 80 यूनिट रक्त की उपलब्धता ब्लड बैंक में बनी रहे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि अभी अधिकांश रक्तदान केवल विशेष अवसरों या अपील पर होते हैं। इस वजह से सामान्य दिनों में डोनर मिलना मुश्किल हो जाता है। अब ब्लड डोनेशन कैलेंडर और डोनर डायरेक्टरी तैयार कर साप्ताहिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रथम चरण में ब्लड डोनेशन कैंप का हिस्सा रह चुके संगठन जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शिव राष्ट्र सेना, एक नई आशा संस्था, कार्यवाहक डीटीओ डॉ. विराट स्वरूप श्रीवास्तव, ब्लड बैंक व जिला अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि आगे इस मुहिम से और अधिक संगठनों व सक्रिय रक्तदाताओं को जोड़ा जाएगा ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।


स्कूल-कॉलेजों में कैंलेडर के हिसाब से लगेंगे ब्लड डोनेशन कैंप

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रशांत अस्थाना अस्पताल की तरफ से कोआर्डिनेट करेंगे। डॉ. अस्थाना ने बताया कि शिक्षा विभाग से अपील की गई है कि वह स्कूल और कॉलेजों में ब्लड डोनेशन शिविर आयोजित करवाने में सहयोग करें। स्वयंसेवी संगठनों से भी एक तय माइक्रोप्लान के आधार पर साप्ताहिक रक्तदान सुनिश्चित कराने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed