फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bike rider dies after being hit by a milk tanker

Gorakhpur News: दूध लदे टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 07 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 07 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bike rider dies after being hit by a milk tanker
गीडा। थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल के पास मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धौरहरा निवासी ऋषभ दुबे के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोला थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी कृष्णकांत दुबे अपने पुत्र ऋषभ दूबे (22) के साथ गीडा के तेनुआ टोल के पास रहते थे। वह वहीं एक फैक्टरी का वाहन चलाते थे। मंगलवार को उनका पुत्र ऋषभ बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। प्यास लगने के बाद टोल प्लाजा के पास स्थित एक दुकान पर पानी पीने निकला। इसके बाद महज 20 मीटर आगे बढ़ा था कि बस्ती की तरफ से आ रहे दूध लदे टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे ऋषभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गीडा एसओ विजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed