फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news Beauty of Gorakshanagari will be seen in Real to Reel competition

Gorakhpur News: रियल टू रील प्रतियोगिता में दिखेगी गोरक्षनगरी की सुंदरता

Sun, 17 Mar 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
Beauty of Gorakshanagari will be seen in Real to Reel competition
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से ''''''''गोरखपुर लिट़्फ्लिक्स : फ्रॉम रियल टू रील'''''''' प्रतियोगिता का आयोजन 20 मार्च को किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छोटे वीडियो (30 सेकंड से 60 सेकंड के बीच) के माध्यम से गोरखपुर की सुंदरता को प्रदर्शित करके उसका साहित्यिक परिचय देना है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आज के युवाओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रियल लोकेशन को रील वीडियो में बनाना है। गोरखपुर ने हाल ही में काफी प्रगति की है, ऐसे में गोरखपुर की वर्तमान स्थिति के साथ-साथ इसकी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर के विभिन्न पहलुओं को प्रतिभागी वीडियो में रिकॉर्ड कर अपना वॉइस ओवर भी देंगे।
विज्ञापन

प्रो. शुक्ला ने बताया कि अभी हाल ही में विभाग में लेंस एंड लिटरेचर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े मनोयोग से भाग लिया और फोटो के माध्यम से गोरखपुर की सुंदरता को प्रदर्शित किया था। उसी को ध्यान में रखकर यह वीडियो प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। चयनित वीडियो को रील फॉर्म में विभाग के सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed