फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Basketball: Aligarh defeated Kanpur in a one-sided match

बास्केटबॉल : अलीगढ़ ने कानपुर को एकतरफा मुकाबले में हराया

Thu, 11 Sep 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Basketball: Aligarh defeated Kanpur in a one-sided match
रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर द्वारा आ
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यस्तरीय संघ समन्वय जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता की हुई शुरुआत
विज्ञापन


मेरठ ने लखनऊ को हराया, प्रदेश के 18 मंडलों और तीन स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम प्रतियोगिता में कर रही प्रतिभाग
गोरखपुर। राज्यस्तरीय संघ समन्वय जूनियर बालिका बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मुकाबले में अलीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर मंडल की टीम को एकतरफा मुकाबले में 43-10 अंक से पराजित किया।
पहले दिन का दूसरा मुकाबला मेरठ मंडल और लखनऊ मंडल की टीम के बीच खेला गया। यह मुकाबला भी एकतरफा हुआ। इसमें मेरठ मंडल की टीम ने लखनऊ की टीम को 32-18 के अंतर से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बता दें कि यह प्रतियोगिता खेल विभाग उप्र व क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, जिला बास्केटबाॅल संघ के सचिव मिथलेश शर्मा, शिव शंकर, वेद प्रकाश दूबे, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल खिलाड़ी अनन्त सिंह, प्रवीण कुमार राय, सोनू चौरसिया, अहित श्याम, विनय पांडेय आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed