फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Attempt to rape a student preparing for NEET

Gorakhpur News: नीट की तैयारी करने वाली छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 10 May 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Attempt to rape a student preparing for NEET
शाहपुर इलाके का मामला, केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में नीट और जेईई मेंस की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर बृहस्पतिवार रात शाहपुर पुलिस ने पादरी बाजार के ईस्टर्नपुर निवासी अलिजा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शाहपुर इलाके की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी दो बेटी राजस्थान के कोटा में रहकर नीट और जेईई मेंस की तैयारी करती हैं। इस समय दोनों घर पर रहकर तैयारी कर रही हैं। बुधवार सुबह वह 7:45 बजे शहर जा रही थीं। उनकी दोनों बेटियां पादरी बाजार सब्जी मंडी तक छोड़ने आई थीं। उन्हें छोड़ने के बाद एक बेटी तुरंत घर चली गई, जबकि दूसरी बेटी थोड़ी देर बाद घर के लिए निकली। इसी दौरान रास्ते में अकेला पाकर शोहदा बेटी को पकड़कर कब्रिस्तान की दीवार के पास खींच ले गया। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे पटक दिया। इस दौरान दूसरी बेटी खोजते हुए वहां पहुंच गई, जिसे देखकर आरोपी तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए भाग गया। इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed