फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Attempt to capture monastery with the help of fake Aadhar card, case filed

Gorakhpur News: फर्जी आधार कार्ड की मदद से मठ पर कब्जे की कोशिश, केस

Mon, 06 Oct 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Attempt to capture monastery with the help of fake Aadhar card, case filed
शाहपुर इलाके में स्थित कबीर मठ का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

दो अलग-अलग नंबर के आधार कार्ड की काॅपी पुलिस को दी
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के भेड़ियागढ़ स्थित कबीर मठ में महंथी को लेकर चल रहे विवाद का मामला गहरा गया है। मठ की ओर से नियुक्त महंथ ओमप्रकाश चेला जमुना दास ने फर्जी दस्तावेज की मदद से कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने पायल चौधरी व उनके मामा रणधीर चौधरी पर केस दर्ज कराया। आरोप है कि पायल अपने मामा रणधीर चौधरी के सहयोग से मठ की संपत्ति पर अपना दावा ठोकने के लिए लंबे समय से लगातार मुकदमेबाजी कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, पायल चौधरी ने सिविल जज सीनियर डिवीजन में वाद संख्या 13/2019 और 400/2017 में अपने दावे दाखिल किए हैं। इन केसों में पायल ने अलग-अलग नामों का प्रयोग किया है कि एक जगह पायल दास, तो दूसरी जगह पायल चौधरी। ओमप्रकाश चेला ने आरोप लगाया कि पायल चौधरी वर्तमान में एक प्राइवेट बैंक के बेतियाहाता कार्यालय और एक इंश्योरेंस में कार्यरत हैं। साथ ही, उन्होंने एक दूसरे आधार नंबर का हवाला देते हुए कहा कि पायल ने एक ही आधार कार्ड से नौकरी और केसों में अलग-अलग नामों का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने 21 अप्रैल 2008 को स्पष्ट निर्णय दिया था कि नौकरी करने वाला व्यक्ति मठ का महंथ नहीं हो सकता। बावजूद इसके, पायल ने कूटरचना के माध्यम से एक ही आधार नंबर पर दो नामों का प्रयोग किया। अब पुलिस केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed